
बरेली ,आंवला :: बल्लिया रामलीला महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को झंडी पूजन के साथ होती है। झंडी पूजन के बाद झंडी शोभायात्रा निकाली जाती है।झंडी पूजन और शोभायात्रा से जुड़ी कुछ खास बातें
झंडी पूजन के लिए मेला ग्राउंड में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ झंडी स्थापित की जाती है। झंडी शोभायात्रा में श्रद्धालु मां भगवती, हनुमान जी, और भगवा रंग की झंडी लेकर चलते हैं.।शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु ग्रामवासी पुष्पवर्षा कर स्वागत करते हैं। झंडी शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बाज़ारों में भ्रमण करती है। श्री रामलीला कमेटी बल्लिया आयोजक मेला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार वर्मा बब्लू सर्राफ, ने झंडी पूजन कर बताया कि गत 62 वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री रामलीला मेला बल्लिया का उद्घाटन शनिवार 5 अक्टूबर को शाम को होना सुनिश्चित हुआ है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र कश्यप पूर्व सांसद, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव के द्वारा किया जाएगा। झंडी पूजन में मुख्य रूप से ग्रामवासी अनिल गुप्ता भट्टे वाले, गिरीश चंद्र गुप्ता विनीत गुप्ता, सुनील गुप्ता, हरि प्रकाश शर्मा, अमित गुप्ता रिंकू, प्रमोद पाठक, राजेश मौर्य और लल्ला, पंडित प्रदीप शर्मा, राजीव गुप्ता राजू, सतेन्द्र श्रीवास्तव,लक्ष्मी नारायण सागर,सुधीर शर्मा, दिनेश जयसवाल टिंकू, अतन पाठक,श्री कृष्ण मौर्या,कमल मौर्य,दीपक पाठक, सुमंत वर्मा,अंबर गुप्ता, विशाल सक्सेना,अनिल कश्यप,हरिओम गुप्ता सहित अन्य सैकड़ों लोग शामिल रहे।