
बरेली :: दिनांक 03.10.2024 को जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ थाना इज्जतनगर क्षेत्रान्तर्गत सौ फुटा रोड पर पैदल गश्त कर अवैध पटाखों की दुकानों एवं विस्फोटक सामग्री आदि का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान एक दुकान में पूर्व के आतिशबाजी स्टॉक को नष्ट कराया गया एवं दो बन्द दुकानों के स्टॉक मिलान हेतु सिटी मजिस्ट्रेट व सहायक पुलिस अधीक्षक( क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय) को निर्देशित किया गया।
