सूबेदार को मदद करना पड़ा भारी खुद पर ही लिख गया एससी एसटी एक्ट का मुकदमा वसूल ली गई 50000 से ज्यादा की रकम न्याय को दर-दर भटकता एक सैनिक
बरेली. थाना फरीदपुर के अंतर्गत रहने वाले सेना कर्मी के पड़ोस के ही रहने वाले दीपक पुत्र अर्जन लाल वह उसकी पत्नी ने अपनी जरूरत बता कर सेना कर्मी से पांच हजार रुपए उधार लिए उसके कुछ दिन बाद सेना कर्मी को बताया की अस्पताल में मेरे रिश्तेदार भर्ती है अगर आप दस हजार की मदद और कर दे तो सेना कर्मी दीपक की बातों में आ गया उसको पैसों की मदद कर दी जब काफी महीने बीत जाने के बाद सेना कर्मी ने दीपक से
अपने पैसे वापस मांगे तो दीपक ने सेना कर्मी को गली गलौज करने लगा और जब सेना कर्मी ने इसकी सूचना थाने जाकर दी तो उनका आपस में समझौता हो गया और पैसे वापस देने का कुछ समय सेना कर्मी से ले लिया लेकिन दूसरे दिन दीपक अपनी पत्नी के साथ मिलकर छेड़छाड़ बा जाती सूचक शब्दो का झूठा आरोप लगा कर सेना कर्मी पर मुकदमा दर्ज़ करवा दिया जब सेना कर्मी को इस बात का पता लगा तो सेना कर्मी ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई
