*जनसेवक एवं स्वतंत्र पत्रकार व एडवोकेट श्री हरिश्चंद्र मौर्य जी बनाए गए BMF अधिवक्ता फोरम के राष्ट्रीय प्रवक्ता*।
निशा कांत शर्मा रिपोर्ट।

नई दिल्ली।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यालय बंगाली कॉलोनी महावीर एंक्लेव नई दिल्ली से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन जी ने जारी बयान में के संस्थापक सदस्य एवं केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी ने कहां की भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी एवं संस्थापक सदस्य व राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय कुमार मौर्य जी सहित कार्यवाहक राष्ट्रीय कोर कमेटी के मीडिया अधिकारी संस्थापक सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी, केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी, केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णकांत जायसवाल जी, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे जी एवं केंद्रीय सर्वोच्च कोर कमेटी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के समस्त सदस्यों के सहमति पर जीरो ग्राउंड से संगठन का निर्माण प्रारंभ हो रहा है।
इसी कड़ी में जनसेवक एवं स्वतंत्र पत्रकार व एडवोकेट श्री हरिश्चंद्र मौर्य जी को BMF अधिवक्ता फोरम के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई हैं।
संगठन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए रिक्त पदों की पूर्ति की जा रही है।
नव निर्वाचित भारतीय मीडिया फंक्शन अधिवक्ता फोरम के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट हरिश्चंद्र मौर्य ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन का उद्देश्य हैं पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी वर्गों के लोगों को न्याय मिले विधिक पत्रकारिता का स्थापना संपूर्ण भारत वर्ष के अंदर हो इसी उद्देश्य को लेकर हम लोग काम कर रहे हैं।
BMF अधिवक्ता फोरम के माध्यम से हमारा प्रयास रहेगा कि लोगों को न्याय दिलाया जाएं ।
देश में कानून का राज हो सभी को उनका संवैधानिक अधिकार मिले पूरे देश में अधिवक्ता बंधुओ की एक मजबूत टीम विधिक पत्रकारिता के क्षेत्र में तैयार करने के संकल्प के साथ हम लोग एक अभियान चलाएंगे और लोगों को सस्ती न्याय दिलाने का कार्य करेंगे।
एडवोकेट हरिश्चंद्र मौर्य को भारतीय मीडिया फाउंडेशन अधिवक्ता फोरम का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर समस्त मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी हैं।