गोदाम में रखे तंबाकू की देखरेख करने वाले युवक ने ही दिया था घटना को अंजाम, किया गया गिरफ्तार

*एटा ~ थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 02 दिन पूर्व, 250 तंबाकू के बोरी चोरी कर लेने की घटना का सफल अनावरण। गोदाम में रखे तंबाकू की देखरेख करने वाले युवक ने ही दिया था घटना को अंजाम, किया गया गिरफ्तार। जमतलशी में चोरी का माल बेच कर प्राप्त किए 30,000 रुपए बरामद।*
_____________________________

*घटना*
दिनांक 06.09.2024 को वादी श्री शहाब खाँ पुत्र श्री मौ0 रियाज खान निवासी मौ0 कूचादायम खाँ कस्बा व थाना अलीगंज जिला एटा ने थाना अलीगंज पर सूचना दी की उसके तंबाकू के गोदाम से 250 बोरी तंबाकू, गोदाम का रखरखाव करने वाले इरफान पुत्र मुन्ना दर्जी निवासी मोहल्ला काशीराम कालोनी ब्लाक नं0 22 कमरा नं0 543 थाना अलीगंज जनपद एटा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी कर लिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अलीगंज पर *मुअस– 217/2024 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस* पंजीकृत किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks