
एटा कासगंज पीसीएफ कर्मचारी उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन कर्मचारी सभा के नौ सितंबर से पीसीएफ बिल्डिंग 32 स्टेशन रोड लखनऊ मे विशाल धरना प्रदर्शन एवं अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी जिले स्तर पर हुई कर्मचारियों की हड़ताल पूर्ण रूप से रहेगी यह जानकारी हमारे संवाददाता को पंकज कुमार ने दी है उन्होंने बताया कि सातवें वेतनमांन का लाभ पूरे उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है जिससे पीसीएफ के सभी कर्मचारी असंतुष्ट है। सरकार की मनमानी के विरोध में संगठन के आवाहन पर पीसीएफ के कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे।