हवाई फायर की घटना से संबंधित अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना सकीट पुलिस को मिला सफलता, थाना सकीट पुलिस द्वारा गाली गलौज व हवाई फायर की घटना से संबंधित अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना सकीट पुलिस द्वारा दिनाँक 19.04.2024 को मुअसं0-55/2024 धारा 336, 504, 506 भादवि0 व 3/25/27 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त अजय कुमार पुत्र रामपाल निवासी कर्मचन्दपुर थाना सकीट एटा को 02 अवैध तमन्चा (12 बोर), 05 जिंदा कारतूस (12 बोर) व 01 खोखा कारतूस (12 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता –
1– अजय कुमार पुत्र रामपाल निवासी कर्मचन्दपुर थाना सकीट जनपद एटा

बरामदगी
1– 02 अवैध तमन्चा (12 बोर)
2– 05 जिन्दा कारतूस (12 बोर)
3– 01 खोखा कारतूस (12 बोर)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
1– उ0नि0 रामौतार यादव
2– का0 रामेश्वर सिंह
3– का0 विजेन्द्र सिंह
4– का0 निखिल कुमार भाटी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks