एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 15.04.2024 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अभियुक्त रजत कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार नि0 मौहल्ला श्यामनगर थाना कोतवाली नगर एटा को एक अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ शहीद पार्क से गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 128/24 धार 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. रजत कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार नि0 मौ0श्यामनगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा ।

बरामदगी-

  1. एक अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस (315 बोर)

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. श्री निर्दोष सिंह सैंगर (प्रभारी निरीक्षक )
  2. उ0नि0 विजय कुमार (प्रभारी चौकी लिप्टन )
    3.उ0नि0 सुशील कुमार
    4.का0 संदीप कुमार
  3. का0 अमित कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks