गोद में उठाया तो भड़क गई दुल्हन, वापस लौटाई गई बारात

जयमाला की रस्म के दौरान शादी के स्टेज पर रोमांटिक हो गया दूल्हा… गोद में उठाया तो भड़क गई दुल्हन, वापस लौटाई गई बारात

UP :  संभल में शादी के स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठा लिया तो दुल्हन भड़क गई। इसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन को परिवार के लोगों ने काफी मनाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसके बाद दूल्हे पक्ष को दहेज वापस करके बिना शादी के वापस लौटना पड़ा।

दरअसल, ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव में इलाके के ही गांव सतुपुरा से 13 मार्च की रात बारात आई थी,दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों का जोर शोर से स्वागत किया, गाजे बाजे के साथ रस्में शुरू हुईं और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे. वहीं बाराती दावत खाने और डीजे पर झूमने में व्यस्त थे. शंख ध्वनि के साथ दूल्हा दुल्हन की जयमाला की रस्म शुरू हुई। तभी युवक रोमांटिक हो गया और दुल्हन को गोद मे उठा लिया.. इसी बात से दुल्हन नाराज़ हो गयी.. नतीजा यह निकला की बारात वापस हो गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks