
*भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने कहा कि लोकसभा के चुनावी मैदान में धर्म एवं अधर्म के बीच होगा महासंग्राम।*
*पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर लोकसभा के सभी सीटों पर सांसद प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे*।
नई दिल्ली-भारतीय मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने कहा कि अब पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर उन्हें संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए भारतीय मीडिया फाउंडेशन एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन की सहयोगी पत्रकार एवं मीडिया संगठनों ने तथा सामाजिक संगठनों ने कमर कस लिया है उन्होंने कहा कि भारतीय मतदाता महासभा के बैनर तले उसके समर्थन से समस्त लोकसभा सीटों पर सांसद उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय ब्रांड संगठन है जो लगातार 6 वर्षों से पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद करता चला आ रहा है पहले ही यह ऐलान किया गया था कि लोकतंत्र में पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी लोकसभा राज्यसभा विधानसभा एवं विधान परिषद में सुनिश्चित कराई जाएगी तभी भारत देश विकसित राष्ट्र बनेगा तभी सशक्त भारत का निर्माण हो पाएगा।
उन्होंने कहा कि आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी इस पर किसी भी राजनीतिक पार्टी के लोगों ने विचार नहीं किया सरकारें आई और चली गई सिर्फ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को लोरिया सुनाई गई और मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए गए लेकिन अब देश का पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता नागरिक पत्रकारिता की स्थापना करने एवं मीडिया सरकार बनाने की रणनीति के तहत दृढ़ संकल्पित है।
उन्होंने समस्त पत्रकार बंधुओ एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सामाजिक संगठनों एवं मीडिया तथा पत्रकार संगठनों के लोगों से अपील किया है कि अब आप इस महासंग्राम में भारतीय मतदाता महासभा का साथ दें।
उन्होंने भारतीय मतदाता महासभा को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि जिस भी महा गठबंधन का ऐलान होगा उसमें राजनीतिक पार्टियों को भी शामिल किया जाएगा जो भी क्षेत्रीय राज्य स्तरीय या राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियां इस धर्म एवं अधर्म के महाभारत के युद्ध में धर्म के साथ खड़ा होना चाहते हैं उनका जोरदार स्वागत है।