एमएलसी श्री आशुतोष सिन्हा जी का किया अभिनंदन

भारतीय मीडिया फाउंडेशन राष्ट्रीय कोर कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने पत्रकारों के अधिकारों को लेकर उत्तर प्रदेश विधान परिषद सत्र में उठाए गए विषय के लिए समाजवादी पार्टी के एमएलसी श्री आशुतोष सिन्हा जी का किया अभिनंदन

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने कहा भारतीय राजनीति में पहले यशस्वी राजनेता योद्धा है एमएलसी श्री आशुतोष सिन्हा जी

वाराणसी समाचार— उत्तर प्रदेश विधान परिषद सत्र में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के मुद्दों को लेकर जोरदार तरीके से आवाज उठाने वाले समाजवादी पार्टी के वाराणसी परिक्षेत्र के एमएलसी यशस्वी राजनेता योद्धा श्री आशुतोष सिन्हा जी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के सशक्तिकरण एवं पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के स्वालंबन हेतु उनके हक अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर 5 फरवरी को विधान परिषद सत्र में जोरदार तरीके से पत्रकार सुरक्षा अधिनियम सहित कई महत्वपूर्ण मांगों को उठाने का कार्य किए हैं इसी कड़ी में 22 फरवरी को भारतीय मीडिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं वाराणसी के पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके सिगरा स्थित कार्यालय पर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र देकर एवं फूल मालाओं के साथ बधाई देते हुए जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य एवं केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रवि कान्त साहू ने कहा कि आजादी के सात दशक बीतने के बाद यह एक ऐतिहासिक कदम हैं।
उन्होंने कहा कि एमएलसी श्री आशुतोष सिन्हा जी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के सशक्तिकरण के लिए आवाज उठाने वाले भारतीय राजनीति के पहले यशस्वी राजनेता योद्धा हैं इस महान कार्य के लिए पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा भारतीय मीडिया फाउंडेशन अपना पूर्ण सहयोग एवं समर्थन प्रदान करता है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर समाजवादी पार्टी के एमएलसी श्री आशुतोष सिन्हा जी ने कहां की मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है अगर देश को भ्रष्टाचार मुक्त एवं विकसित राष्ट्र एवं समृद्ध भारत का नवनिर्माण करना है तो पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की अभिव्यक्ति की आजादी एवं सुरक्षा की गारंटी से ही हो सकता है।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया एवं पत्रकार बंधुओ के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर निरंतर संघर्ष का आवाज बुलंद करता रहूंगा उन्होंने कहा कि जिस मुद्दे को सदन में हमने प्रस्ताव के रूप में रखा है जब तक वह पूर्ण रूप से वैधानिक तरीके से लागू नहीं होता है तब तक यह संघर्ष देश हित में मेरे द्वारा जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए सदैव में तत्पर रहा हूं और आगे भी रहूंगा।
प्रतिनिधि मंडल की ओर से भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री एके बिंदुसार ने कहा कि आजादी के सात दशक के बाद समाजवादी पार्टी के एमएलसी श्री आशुतोष सिन्हा जी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद सत्र में पत्रकारों के अधिकारों की आवाज को उठाकर एक इतिहास रचने का कार्य किये हैं।
उन्होंने कहा कि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के स्वालंबन एवं मीडिया के सशक्तिकरण के सवाल पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन माननीय एमएलसी श्री आशुतोष सिन्हा जी के साथ है।
इस अवसर पर उन्होंने पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आवाहन किया।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी , संस्थापक सदस्य एवं केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि कान्त साहू जी, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सेठ जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश पाठक जी, सांस्कृतिक फोरम के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री मुकेश महाराज जी, प्रदेश संगठन सचिव मनोज कुमार विश्वकर्मा जी, वाराणसी जोन परिक्षेत्र के जोन अध्यक्ष डॉक्टर आनंद कुमार जी, पारस यादव जी, विनोद यादव जी, दीपक विश्वकर्मा जी आदि वरिष्ठ पत्रकारों ने माननीय एमएलसी श्री आशुतोष सिन्हा जी को अंग वस्त्र देकर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks