पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा में पेपर लीक की ख़बरों पर पुलिस बोर्ड का आया बयान…….

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा में पेपर लीक की ख़बरों पर पुलिस बोर्ड का आया बयान…….

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने 60244 कॉन्स्टेबल पदों की भर्ती निकाली थी जिसके लिए लिखित परीक्षा 17-18 फ़रवरी को हुई.

परीक्षा के बाद ही कई ज़िलों से ऐसी ख़बरें सामने आने लगीं कि इस परीक्षा का पेपर लीक हो गया. हालांकि इस तरह के दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है.

सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गयी.

इस मामले पर अब यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा है कि पुलिस की मदद से इस तरह के दावों की जांच की जाएगी.

बोर्ड ने एक्स पर लिखा- “बोर्ड द्वारा अपनी प्रत्येक परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता को बनाए रखने हेतु सदैव कटिबद्ध है. बृहद स्तर पर परीक्षा के सकुशल संपन्न होने के पश्चात ट्रेंड कराई जा रही असत्यापित ख़बरों को बोर्ड द्वारा गहनता से यूपी पुलिस की सहायता से सत्यापित कराई जाएगी. अभ्यर्थी आश्वस्त रहें.”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks