
नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल IHRCCO इंडिया श्री मनोज वर्मा (स्वतंत्र) के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर जोरदार स्वागत की तैयारी।
समाचार मुंबई महाराष्ट्र। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल मनोज वर्मा (स्वतंत्र) के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर जोरदार स्वागत करने की तैयारी। मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मनोज वर्मा जी (स्वतंत्र) के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर जोरदार स्वागत सम्मान करने की तैयारी शुरू कर दिया गया है , बता दें श्री वर्मा जी 14 फरवरी को मुंबई से विमान से छत्तीसगढ़ पहुचेंगे , 15 फरवरी को जगह जगह स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा,और श्री वर्मा जी हाल ही में भारत गौरव सम्मान से भी सम्मानित किए गए है हरिद्वार में मिली सूत्रों के अनुसार 15 फरवरी को रायपुर कार्यालय में कई अहम बैठक में शामिल होकर अपने कार्य को बढ़ाने के निर्देश अपने सदस्यों एवं पदाधिकारियों को देंगे और जो काम नही कर पा रहे हैं उन्हें तत्काल बर्खास्त करने का फैसला ले सकते है और नई कार्यकारणी की घोषणा भी कर सकते है बता दें श्री स्वतंत्र जी छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति एवं प्रथम दस्तक न्यूज चैनल के संस्थापक /अध्यक्ष/एवं चेयरमैन भी है 15,16,एवं 17 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे श्री स्वतंत्र जी उसके बाद शाम को विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे जहां जितने भी नवनियुक्त पदाधिकारी है उनको दिल्ली में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।इस बीच श्री स्वतंत्र जी कई समाजसेवी , राजनेताओं,और संगठन के पदाधिकारियों से मिलेंगे ,श्री वर्मा जी 22 को मुंबई वापस लौट सकते है, मुंबई में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे