अलीगढ़ में संचालित अटल आवासीय विद्यालय में सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु करें आवेदन

एटा 05 फरवरी 2024 (सू0वि0)। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के दिये गये निर्देशों के क्रम में सर्वसाधारण को सूचित किया है कि अटल आवासीय विद्यालय, टमकोली, तहसील गभाना, जिला अलीगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु कक्षा-06 (70 बालक व 70 बालिका) एंव कक्षा-09 (70 बालक व 70 बालिका) की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश हेतु मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक दिनांक 03-01-2024 को आहुत हुयी जिसमें अध्यक्ष/ आयुक्त मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति द्वारा निर्देश दिये गये कि पात्र अभ्यर्थियों से जनपद एटा हेतु आवेदन-पत्र (ऑफलाइन) आमंत्रित किये जा रहे हैं। आवेदन पत्र किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक दिनांक 10.02.2024 तक सम्बन्धित जनपदों के जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एंव जनपदीय श्रम विभाग के कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं तथा पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र समस्त संलग्नकों सहित दिनांक 10.02.2024 की सायं 05.00 बजे तक सम्बन्धित जनपद के जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय / जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एंव जनपदीय श्रम विभाग के कार्यालय में जमा किया जाना है। कोविड के कारण अनाथ बच्चें सम्बन्धित जिला प्रोबेशन कार्यालय में आवेदन जमा करेंगे।
उप श्रम आयुक्त, अलीगढ़ क्षेत्र, अलीगढ़ द्वारा आवेदन जमा किये जाने हेतु पात्रता के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है। निर्माण श्रमिक के बच्चों के लिय ऐसे अद्यतनीकृत रूप से विधिवत पंजीकृत निमाण श्रमिक, जो पंजीयन के उपरान्त दिनांक 31-12-2023 को कम से कम 03 वर्ष बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हों, उनके प्रति परिवार अधिकतम 02 बच्चे पात्र होगें। पंजीकृत श्रमिक का पंजीयन जनपद एटा में होना चाहिये।
अनाथ बच्चों के लिये :- वह बच्चें जो कोविड से अनाथ हुए हैं, जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवायोजना (सामान्य) हेतु पात्र बच्चे दोनों ही श्रेणी के अभ्यर्थियों कक्षा-06 हेतु का जन्म 01-05-2012 से पहले और 31-07-2014 के (जिनमें उक्त तिथियाँ सम्मिलित हैं) कक्षा-09 हेतु का जन्म 01-05-2009 से पहले और 31-07-2011 के (जिनमें उक्त तिथियाँ सम्मिलित हैं) के बाद नहीं होना चाहिये, एंव यह अनुसूचित जाति (एस०सी०) अनुसूचित जनजाति (एस०टी०) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ०बी०सी०) सहित सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों पर लागू होगा। उक्त परीक्षा की तिथि 25.02.2024 (रविवार) नियत है तथा आवेदन-पत्र जमा किये जाने की अन्तिम तिथि 10.02.2024 सायं 05 बजे तक है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks