मुस्लिम समाज का सामुदायिक विकास, राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम में शामिल हुए


जिलाध्यक्ष ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ जनपद कासगंज जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी के नेंतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ ए0 ब्लाक दारूलशफा सभागार हजरतगंज लखनऊ पहुँचकर भारतीय मूल के पसमांदा मुस्लिम समाज का सामुदायिक विकास, राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम में शामिल हुए!
======================
दिनांक 05 फरवरी 2024 दिन सोमवार समय दोपहर 12:00 बजे स्थान ए0 ब्लाक दारुलशफा सभागार हजरतगंज
लखनऊ पर भारतीय मूल के पसमांदा मुस्लिम समाज का सामुदायिक विकास, राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में मा0 दानिश आजाद अंसारी जी अल्पसंख्यक कल्याण,मुस्लिम बक्फ एवं हज राज्य मंत्री उ.प्र शासन,मा0 तारीक मंसूर जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भा0ज0पा, एम0एल0सी एवं पूर्व वी0सी0 एएमयू अलीगढ़
वही विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शमीम अख्तर जी डिप्टी लेबर कमिश्नर लखनऊ उ.प्र ,श्री अनीस अंसारी जी पूर्व आईएएस भाषा वि0वी0 नें संयुक्त रूप से सम्बोधित किया!
मा0 दानिश आजाद अंसारी जी नें पसमांदा मुस्लिम महाज़ के कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि पसमांदा मुस्लिम समाज को केंद्र तथा उ.प्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से फायदा उठाकर समाज को जागरूक करके मुख्य धारा में शामिल किया जाना चाहिए! उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज इस दिशा में निर्णायक भूमिका निभा रहा है! उन्होंने जोर देते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के पास पसमांदा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में आगामी दिनों में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पसमांदा पंचायत के आयोजन में शामिल होकर पसमांदा मुस्लिम समाज से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का पूर्ण समाधान करने का प्रयास करेंगे!
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी नें अपने संबोधन में कहा कि पसमांदा समाज जब तक राजनैतिक रूप से सफल नहीं होगा जब तक उसका सामाजिक सुधार संभव नहीं है अब हम अपनी पहचान के पड़ाव को पार कर चुके हैं और समय आ गया है कि हम एकजुट होकर बीजेपी को हराने के बजाय अपने मुद्दों पर वोट करना चाहिए जो हमसे हमारी सामाजिक स्थिति के नाम पर वोट मांगे उसे वोट देना चाहिए और उन्होंने पसमांदा विमर्श विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की भी तारीफ की!
जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी नें आगे कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है की पहली बार हमारी सामाजिक पहचान ‘पसमांदा’ के नाम पर मा0 दानिश आजाद अंसारी जी के रूप में उ.प्र में कोई मंत्री बना और हमारे बीच मौजूद है!
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री परवेज हनीफ की रही!
कार्यक्रम का संचालन मो0 अहमद अंसारी नें किया!
वही कार्यक्रम लखनऊ में सम्मिलित होने वाले पदाधिकारी गणों में प्रमुख रूप से उपस्थित जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी,जिला उपाध्यक्ष कासगंज मुबीन अहमद अल्वी, अफजल अब्बासी, जिला महासचिव कासगंज डॉ0 के0 एम0 गजनब़ी कुर्बानियां,इस्लाम अल्वी सहित आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थें!
(भवदीय)
शमीम अहमद अल्वी
जिलाध्यक्ष
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ कासगंज

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks