
एटा-थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता, थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा थाना निधौली कलां पर पंजीकृत मु0अ0सं0 158/23 धारा 307 भादवि व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- रामू पुत्र जयश्रीराम निवासी ग्राम रामनगर थाना निधौली कलां एटा। बरामदगी
- 01 अवैध तमंचा 315 बोर (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 श्री सुरेन्द्र सिंह
2.का0 नीरज कुमार
3.का0 वीरेन्द्र कसाना