5 शिकायती पत्रों में से एक हुआ निस्तारण

फर्रुखाबाद/कायमगंज-थाना-दिवस प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में हुआ। 5 शिकायती पत्रों में से एक हुआ निस्तारण
थाना-दिवस कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक रामअवतार की अध्यक्षता में किया गया। इस बीच कानूनगो जगदीश कुमार भी मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ने आये हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा आयी हुई शिकायतों की जांच कर समय से निस्तारण करने के लिए कहा। क्षेत्र के धर्मेन्द्र कुमार पुत्र कैलाश चंद्र निवासी मुडौल ने गाली-गलौज करने के सम्बन्ध में शिकायत की है उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी कुंती घर से बाजार जा रही थी रास्ते में गांव के ही अनुज पुत्र भगीरथ,सागर पुत्र अशोक ने बिना वजह जाति सूचक गंदी-गंदी गालियाँ देने लगे। पत्नी व बच्चे ने इसका विरोध किया तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो गये।उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से गुहार लगायी है।इसी प्रकार क्षेत्र की लज्जावती पत्नी स्व:तुलाराम निवासी ग्राम हसनगंज बजीरआलम कुंआखेडा के पुत्र बालकराम ने अपनी पैतृक जमीन पर कब्ज़ा करने वालों के खिलाफ शिकायत की है उन्होंने कहा कि हमारी पैतृक जमीन पर देशराज पुत्र नाथूराम के पुत्र मुकेश तथा राजू ने जबरन कब्ज़ा कर लिया है। उन्होंने जांच करवाकर कब्ज़ा छुड़ाने की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक रामअवतार के अलावा कानूनगो जगदीश कुमार, Si प्रमोद कुमार,Si.राजेश कुमार राजस्व कर्मचारी देवेन्द्र कुमार आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कुल 5 शिकायती पत्र आये जिसमें 1 शिकायती पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks