बुंदेलखंड में सीएम हेल्पलाइन की हजारों शिकायतें पेंडिंग

!!.बुंदेलखंड में सीएम हेल्पलाइन की हजारों शिकायतें पेंडिंग मध्य प्रदेश शासन के आदेशों की श्रीमती नीतू सिंह सीएमओ नगर पालिका परिषद नौगांव द्वारा अवहेलना, सीएम ने दिए जांच के आदेश.!!
नगर पालिका परिषद नौगांव की सीएमओ श्रीमती नीतू सिंह की दो वेतन वृद्धियां रुकेंगी: चरण वंदना कर तगड़ी पहुंच के कारण आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल को किया गुमराह

छतरपुर जिले में नगर पालिका परिषद नौगांव के निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया गया, शासन के आदेशों की श्रीमती नीतू सिंह सीएमओ नगर पालिका परिषद नौगांव द्वारा अवहेलना की जा रही है, नियमों को ताक कर मनमर्जी से कार्य करने के सीएमओ को कमिश्नर की जांच में दोषी पाए जाने से मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं l प्रमुख सचिव ने एक शिकायत की जांच में नियमों को ताक कर मनमर्जी से कार्य करने का जांच प्रतिवेदन एक माह पहले आयुक्त को भेजा है l
जांच प्रतिवेदन पर आयुक्त ने श्रीमती नीतू सिंह को पदीय दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न करने का दोषी माना है तथा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 2 वेतन वृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोके जाने के लिये जबाब तलब किया है l
ज्ञात हो कि सीएमओ श्रीमती नीतू सिंह लम्बे समय से भ्रष्टाचार में लिप्त होकर मनमानी करती आ रही हैं, अधिकांश समय छुट्टी पर रहती है और चरण वंदना कर अपनी तगड़ी पहुंच के कारण नगर पालिका परिषद नौगांव को खोखला कर रही हैं l
नगर पालिका परिषद नौगांव में सीएम हेल्पलाइन की हजारों शिकायतें पेंडिंग है l लगातार चली आ रही मनमानी की कड़ी में इन्होंने शासकीय ठेकेदारों स्वत्वों के भुगतान के लिए भटकाया और भटकाने के बाद जब सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें होने लगीं तो कलेक्टर को गुमराह कर अर्जित राशि को मनमाने ढंग से आदेश निकाल दिये l इन मनमाने रवैया के खिलाफ भारी संख्या में जनसुनवाई में आवेदन पहुंचने लगे परन्तु जिले का दुर्भाग्य है कि जनसुनवाई की शिकायतें भी इन्हीं भृष्ट अधिकारियो के पास पहुंचने लगीं जब कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने साफ निर्देश दिये हैं कि शिकायत का निपटारा कलेक्टर अपने सामने ही करें विभाग को अग्रेषित करना पर्याप्त नहीं है l
आकाओं के संरक्षण के चलते सीएमओ की मनमानी ऐसे ही चलती है या अधिकारी कुछ अंकुश लगा पाएंगे ?

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks