विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

न्यायालय परिसर में स्थित ए०डी०आर० सेन्टर व मीडिएशन सेन्टर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

एटा , राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एंव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त एक्शन प्लान के अंतर्गत तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जनपद न्यायाधीश, एटा के निर्देशानुसार आज दिनांक 09-01-2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में स्थित ए०डी०आर० सेन्टर व मीडिएशन सेन्टर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन श्री कमालुद्दीन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा द्वारा किया गया जिसमें उपस्थित आये वादकारीगणों की समस्याओं को सुना एवं उनसे वार्ता कर समझाया गया। ए०डी०आर० व मध्यस्थता केन्द्र के सम्बन्ध में उन्हें विधिक जानकारियों के प्रति जागरूक किया गया।
सचिव महोदय द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में आये हुए वादकारियों को बताया कि यदि कोई ऐसा पात्र वादकारी है जो विधिक सहायता लेना चाहता है वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कर सकता है। मध्यस्थ श्री कन्हीलाल शर्मा द्वारा उपस्थित वादीकारीगणों को घरेरू हिंसा, देहज अधिनियम एवं पोक्सों एक्ट के बारे में विशेष जानकारी दी गयी।
इस शिविर के आयोजन में मध्यस्थगण श्री कन्हीलाल, श्री नारायण जी पाण्डेय, श्री योगेश कुमार सक्सैना, श्रीमती डौली राघव, सुश्री महेन्द्रा वर्मन, अधिवक्तागण एवं वादकारीगण आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks