विक्रमादित्य सिंह ने सिर झुका कर किया नमन बोले जनसेवा भाव को अंतिम क्षणों तक करता रहूंगा

*!!.शेरे बुंदेलखंड, पूर्व विधायक स्व. अशोक वीर विक्रम सिंह (भैया राजा) का जन्मदिन समर्थकों ने मना कर किया याद: उनके पुत्र कुं. भुवन विक्रम सिंह ( कैशू भैया राजा) व विक्रमादित्य सिंह ने सिर झुका कर किया नमन बोले जनसेवा भाव को अंतिम क्षणों तक करता रहूंगा.!!*
*बिजावर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती आशारानी भैया राजा ने हाथ जोड़ कर जनता को किया नमन*
*
समूचे बुंदेलखंड की जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके निदान के लिए सदैव तत्पर रहे पवई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. कुं. अशोक वीर विक्रम सिंह (भैया राजा) जिनकी यादें एवं उनके कार्य हमेशा उनके चाहने वालों के ह्रदय में बसते रहेंगे आज वह प्रत्यक्ष रूप से मौजूद नहीं फिर भी उनकी जन सेवा भावना को उनके पुत्र एवं क्षेत्र में किसानों और युवाओं के लिए संघर्ष कर रहे दिग्गज नेता कुं. भुवन विक्रम सिंह (कैशू भैया राजा) के द्वारा पूरा किया जा रहा है l भैया राजा के जन्मदिन को समर्थकों ने सेवा भाव से मनाया गया l कुं. भुवन विक्रम सिंह ( कैशू भैया राजा) ने कहा कि जनसेवा भाव को अंतिम क्षणों तक करता रहूंगा l रतनगढ़ी गहरवार में भैया राजा की याद में उनकी तस्वीर पर पुष्प समर्पित कर उन्हें याद किया गया l जनसभा में उनके चाहने वालों ने कहा कि समय के दर्पण में कभी भूल नहीं होगी आपकी तस्वीर, आपकी कमी सदैव खलती रहेगी l सेवा भाव सादगी एवं मिलनसारता से परिपूर्ण भैया राजा का जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा l पूर्व विधायक स्व. कुं अशोक वीर विक्रम सिंह (भैया राजा) हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगें l उनके जन्मदिन पर समर्थकों का तांता लगा रहा l पूर्व विधायक स्व. कुं. अशोक वीर विक्रम सिंह (भैया राजा) की पत्नी बिजावर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती आशारानी सिंह भैया राजा एवं दोनों पुत्र कुं. भुवन विक्रम सिंह (कैशू भैया राजा), विक्रमादित्य सिंह परमार ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks