
विपक्ष के 141 सांसदों पर की गई कार्यवाही लोकसभा अध्यक्ष द्वारा
संसद इसलिए बनाई गई है कि विपक्ष के सांसद सरकार से सवाल पूछे और जनता की आवाज़ उठाएं
2014 से पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर इसी संसद में भाजपा के सांसद तरह-तरह की टिप्पणी किया करते थे लेकिन उन्हें संसद से नहीं निकाला जाता था
आज वह समय है कि विपक्ष का सांसद बेरोजगारी महंगाई किसानों नौजवानों युवाओं के मुद्दे पर सरकार से सवाल पूछे तो उसे निलंबित कर दिया जाता है
लोकसभा के स्पीकर और अध्यक्ष ओम बिरला जी ने अभी तक विपक्ष के 141 से अधिक सांसदों को संसद से निलंबित कर दिया है
भाजपा के दिल्ली के सांसद विधुरी जी ने बसपा सांसद दानिश अली को बहुत से गलत शब्द बोले लेकिन उन्हें संसद से नहीं निकल गया
हम मानते हैं लोकसभा अध्यक्ष जी RSS विचारधारा के हो सकते हैं लेकिन आप जिस पद पर बैठे हैं तो आपके संसद में जितने भी सांसद हैं वह सभी आपके हैं और उनके साथ न्याय व अन्य करना आपके हाथ में है