जिस शहर ने जिताकर महापौर बनाया वही हुई जमानत जप्त

नगर निगम सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल को रास नहीं आया विधानसभा चुनाव: जिस शहर ने जिताकर महापौर बनाया वही हुई जमानत जप्त
!!.मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम प्रत्याशियों के लिए रहे चौंकाने वाले.!!

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम कई प्रत्याशियों के लिए चौंकाने वाले रहे । आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के लिए तो यह कभी याद न रखने वाली से साबित हुई । निकाय चुनाव में शहर की जनता ने रानी अग्रवाल को महापौर बना दिया था । सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र से रानी अग्रवाल आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी थी, इसी चुनाव में तो उनकी जमानत ही जप्त करवा दी । निकाय चुनाव जैसे नतीजे की उम्मीद में सिंगरौली से विधानसभा प्रत्याशी बनाया गया लेकिन रानी अग्रवाल अपने बूथ से भी नहीं जीत सकी । उन्हें 187 में से केवल 7 बूथों पर 100 या इससे ज्यादा वोट मिले । कुल 8185 वोट मिले । निकाय चुनाव में 34585 वोट मिले ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks