जिला अस्पताल मे होंगी 117 प्रकार की जांचे



लखनऊ, । स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जांचों के लिए आगामी दिनों में मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें निजी जांच केंद्रों की दौड़ भी नहीं लगानी होगी। प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) खोलने की तैयारी है। इन लैब में 117 प्रकार की जांचें हो सकेंगी। इनमें से तमाम जांच ऐसी हैं, जो फिलवक्त इन अस्पतालों में नहीं होतीं। कोरोना से मिले सबक के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किए जाने के लिए यह कवायद की जा रही है।

कोविड ने देश-प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल दी थी। तब से लगातार हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए काम हो रहा है। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट इसी श्रृंखला का हिस्सा हैं। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम अभीम) के तहत कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अब सभी जिला अस्पतालों में खोली जाने वाली इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब भी इसमें शामिल है। इन लैब के खुलने के बाद तमाम जांचों के लिए सैंपल न बाहर भेजने की जरूरत पड़ेगी और न ही मरीजों को दौड़ना होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks