तेरहवीं कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई जनप्रतिनिधि

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष विष्णु प्रकाश मिश्रा के तेरहवीं कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई जनप्रतिनिधि*

*रीवा-गुढ़ -:* विगत शनिवार 02 दिसंबर को नगर परिषद गुढ़ के पूर्व अध्यक्ष विष्णु प्रकाश मिश्रा का तेरहवीं कार्यक्रम गुढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 02 महदेवन टोला में स्थित उनके  निज-निवास में किया गया।  
               बता दें कि श्री विष्णु प्रकाश मिश्रा जी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे जिनका कई माह तक उपचार चल रहा था किंतु अचानक 20 नवंबर को दु:खद निधन हो गया था। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष विष्णु प्रकाश मिश्रा जी के तेरहवीं कार्यक्रम में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा,रीवा विधायक व मंत्री राजेंद्र शुक्ला, गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह, सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी,त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज, कुंवर कपिध्वज सिंह, पूर्व सी.एम.एच.ओ. डां. बीएल मिश्रा, भाजपा नेता राजेश पांडेय, व्यंकटेश पांडेय, भाजपा नेत्री प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा नेता नारायण मिश्रा, अजय सिंह, राजगोपाल चारी, परमदीप सिंह डंग सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि व हजारों लोग कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks