अनिल प्रसाद साहू को भारतीय मीडिया फाउंडेशन का राष्ट्रीय काउंसलर एवं  प्रदेश अध्यक्ष व राज्य मुख्य प्रशासक

श्री अनिल प्रसाद साहू को भारतीय मीडिया फाउंडेशन का राष्ट्रीय काउंसलर एवं  प्रदेश अध्यक्ष व राज्य मुख्य प्रशासक (प्रदेश मुख्य कार्यकारिणी) छत्तीसगढ़ के पद पर किया गया नियुक्त।*
नई दिल्ली—भारतीय मीडिया फाउंडेशन सत्र 2024 एवं 25 की मजबूती के रणनीति के साथ अब राज्यों में मुख्य प्रशासकों की नियुक्ति एवं सक्रिय प्रदेश अध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारियां देने का सिलसिला प्रारंभ कर दिया है।
इसी कड़ी में केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के दिशा निर्देशन में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी द्वारा संगठन को सशक्त बनाने की मुहिम के तहत एवं मिशन 2024 को पूर्ण करने के संकल्प के साथ प्रदेशों में मजबूत नेतृत्व के लिए योग्य व्यक्ति का चुनाव करने का कार्य प्रारंभ हो गया है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी ने  बताया  कि छत्तीसगढ़ से यह कार्य प्रारंभ होने जा रहा है भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय पार्षद एवं राज्य चेयरमैन छत्तीसगढ़ मन्नू सिंह ठाकुर जी एवं छत्तीसगढ़ कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अनिल प्रसाद साहू जी द्वारा सफल महासम्मेलन कराकर छत्तीसगढ़ में संगठन को एक नया स्वरूप प्रदान किया है।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष को एक बड़ी जिम्मेदारी मिशन 2024 के रणनीति के तहत सौंपी जा रही हैं संपूर्ण छत्तीसगढ़ में जिला कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के नए गठन की जिम्मेदारियां के साथ श्री अनिल प्रसाद साहू जी को भारतीय मीडिया फाउंडेशन का राष्ट्रीय काउंसलर एवं प्रदेश अध्यक्ष व मुख्य प्रशासक प्रदेश मुख्य कार्यकारिणी छत्तीसगढ़ के पद पर नियुक्त किया जाता हैं तथा  भारतीय मीडिया फाउंडेशन केंद्रीय मैनेजमेंट कमेटी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी की ओर से निर्देशित किया जाता है कि नई प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ करें और उसका रिपोर्ट केंद्रीय कार्यालय को प्रेषित करें।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी ने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का ब्रांड संगठन है छत्तीसगढ़ में अनिल प्रसाद साहू जी को राष्ट्रीय मैनेजमेंट कमेटी की ओर से एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और इसी तरह प्रत्येक  राज्य में अब कार्यकारिणी को दुरुस्त किया जाएगा निष्क्रिय मीडिया अधिकारियों के जगह सक्रिय मीडिया अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
उन्होंने सभी राज्यों के राज्य  चेयरमैन एवं डिप्टी चेयरमैन को निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी की ओर से घोषित राज्यों के मुख्य प्रशासकों एवं प्रदेश अध्यक्ष को पूरा सहयोग प्रदान करते हुए ब्लॉक इकाई तहसील इकाई एवं जिला इकाई के गठन का प्रक्रिया प्रारंभ करें ।
उन्होंने कहा कि हर मीटिंग में उपस्थित होकर प्रदेश कार्यकारिणी को पूरा सहयोग करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारी की है जिससे नवनियुक्त राज्य प्रशासक एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश में संगठन का विस्तार स्वतंत्रता पूर्वक कर सकें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks