देव दिपावली पूर्णिमा के पावन दिन महादेव घाट पर होगी खारुन गंगा महाआरती

राजधानी रायपुर छत्तीसगढ़ से प्रवीण शर्मा

देव दिपावली पूर्णिमा के पावन दिन महादेव घाट पर होगी खारुन गंगा महाआरती

सोमवार 27 नवंबर 2023 को कार्तिक पूर्णिमा की संध्या 05 बजे से महादेव घाट रायपुर में एक बार पुनः बनारस की तर्ज पर आयोजित होने जा रही है खारुन गंगा महाआरती।
कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली की रौनक को चारगुना करने निरंतर क्रम में 13वीं बार करणी सेना छ.ग. एवं माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति के तत्वाधान में यह पुण्य आयोजन किया जा रहा है।
करणी सेना अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने समस्त सनातन धर्म प्रेमियों से इस महाआरती में सपरिवार पधारने का आह्वान किया है।
श्री तोमर के अनुसार यह महाआरती पुण्य फल प्रदायिनी एवं सौभाग्य जगाने वाली है। गत एक वर्ष से आयोजित होती आ रही इस आरती में हर महीने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या इसकी लोकप्रियता के परिचय देने हेतु पर्याप्त है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks