
पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए भारतीय आम चुनाव 2024 में बनेगा सियासी महागठबंधन*।
*लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए सभी पत्रकार संगठन एवं सामाजिक संगठन एक मंच पर आए*।
*16 फरवरी 2024 को नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर अमरकंटक में होगा महागठबंधन के नाम की घोषणा*।
*सभी पत्रकार संगठन एवं सामाजिक संगठनों के मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी हैं सादर आमंत्रित*–
आपका सेवक
एके बिंदुसार
स्वतंत्र पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता
संयोजक अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा।
नई दिल्ली–स्वतंत्र पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता एके बिंदुसार ने बताया कि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के मुद्दों को लेकर पत्रकार एवं सामाजिक संगठनों का एक महागठबंधन होने जा रहा हैं जिसमें सभी पत्रकार एवं सामाजिक संगठन शामिल हो सकते हैं इसके साथ-साथ समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों को भी शामिल किया जाएगा इसके लिए सभी संगठनों के संस्थापक एवं अध्यक्ष 7393972162
7317788088 मोबाइल एवं व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि भारत में 18वीं लोकसभा के सदस्यों के चुनाव के लिए अप्रैल और मई 2024 तक लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है। लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है।
पिछला लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुए थे।
भारत के संविधान द्वारा आवंटित सदन की अधिकतम सदस्यता 552 है. वर्तमान में, सदन में 543 सीटें हैं जो अधिकतम 543 निर्वाचित सदस्यों के चुनाव से बनती हैं।
भारतीय आम चुनाव, 2024 मई या इससे पहले 18 वीं लोकसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन, भारतीय मतदाता महासभा एवं अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा के बैनर तले संगठित कई पत्रकार एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है कि भारतीय आम चुनाव 2024 में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के संवैधानिक अधिकारों को दिलाया जाए और एक जोरदार आवाज उठाई जाए तथा सभी लोकसभा सीटों पर पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार भी बनाकर अपने संवैधानिक अधिकारों को लेकर जनता की अदालत में गुहार लगाई जाए जिसमें प्रमुख मुद्दे निम्नलिखित हैं…..
1-भारत के सभी राज्यों में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए।
2– मीडिया पालिका एवं केंद्रीय और राज्य स्तर पर मीडिया कल्याण बोर्ड भी बनाया जाए।
3- स्नातक एवं शिक्षक विधायकों के चुनाव प्रक्रिया के तहत सीट निर्धारित करके जनर्लिस्ट विधायकों का भी चुनाव कराया जाए।
4- पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरक्षा भत्ता योजना घोषित किया जाएं।
5- प्रत्येक राज्य एवं जिले में मीडिया सेंटर की स्थापना की जाए।
6- समान रूप से सभी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की जनगणना कराकर उन्हें अधिमान्यता प्रमाण पत्र जारी किया जाए।
उपरोक्त विषय बिंदु के साथ भी ऐसे सैकड़ो विषय बिंदु हैं जिसे घोषणा संकल्प पत्र में दर्शाया जाएगा और महागठबंधन में शामिल होने वाले सभी पत्रकार एवं सामाजिक संगठनों से विचार विमर्श करके कई विषय बिंदु को शामिल करने का भी संकल्प लिया गया है।
भारत में संचालित समस्त पत्रकार एवं सामाजिक संगठनों के संस्थापक एवं अध्यक्ष से अपील है कि आप *मिशन 2024* को पूर्ण करने के लिए बन रहे महागठबंधन में शामिल होने का कार्य करें और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए दूसरी आजादी की प्रथम महाक्रांति को सफल बनाएं।
उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण महागठबंधन नहीं होगा यह ठीक ऐतिहासिक उस महाभारत की याद दिलाएगा धर्म एवं अधर्म के बीच यह सियासी महागठबंधन सनातन राष्ट्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की भूमिका को एक दिशा देने का कार्य करेगा।