भाजपा छोड़ बसपा का दामन थामा: सुमावली से कांग्रेस के विधायक अजब सिंह कुशवाह भी बसपा में शामिल, टिकिट नही मिलने से थे नाराज

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनैतिक युद्ध, पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह के बेटे राकेश सिंह ने भाजपा छोड़ बसपा का दामन थामा: सुमावली से कांग्रेस के विधायक अजब सिंह कुशवाह भी बसपा में शामिल, टिकिट नही मिलने से थे नाराज*

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनैतिक युद्ध, मुरैना के पूर्व भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह के बेटे राकेश सिंह बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। बीएसपी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद राम जी गौतम ने उन्हे बसपा की सदस्यता दिलाई। राकेश सिंह टिकिट न मिलने से बीजेपी से नाराज थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब वह बीएसपी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। रुस्तम सिंह ने कहा पार्टी के सभी सर्वे हमारे पक्ष में थे, लेकिन एकतरफा निर्णय लिया गया। इस वजह से बेटे को टिकट नहीं मिला। अब वह चुनाव लड़ेगा।
वहीं विधानसभा सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाहा ने भी बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस ने मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक अजब सिंह कुशवाह का टिकट काटकर कुलदीप सिंह सिकरवार को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस का फैसला स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अजब सिंह समर्थकों को रास नहीं आ रहा था। विधायक अजब सिंह कुशवाह ने बसपा का दामन थाम लिया हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks