दस साल से बंद पड़ा है आंगनबाड़ी केंद्र



पटियाली तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरदोली में पिछले दस सालों से आंगनबाड़ी केंद्र बंद पड़ा हुआ है। यहां तैनात कार्यकर्ता भी केंद्र पर नहीं पहुंचती हैं। इसकी वजह से बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार तक नहीं मिल सका है। इस तरह का आरोप ग्राम प्रधान द्वारा डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में लगाया गया है और जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

मंगलवार को डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में नरदोली ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान कुंती ने बताया है कि ग्राम पंचायत के मजरा विजय नगर में आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित है। केंद्र के संचालन को दो कार्यकर्ता भी तैनात किए गए हैं। आरोप है कि पिछले दस सालों से आज तक आंगनवाड़ी केंद्र नहीं खोला गया।

इसकी वजह से गर्भवती महिलाओं, बच्चों को पुष्टाहार नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से डीएम से मांग की गई है कि मामले की जांच कर आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन शुरू कराया जाए और कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में मोहिनी देवी, संध्या कुमारी, कीर्ति, राजकांत, रेखा, सपना, रत्नेश समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks