*सैकड़ों हेक्टेयर वन भूमि पर अधिकारियों के संरक्षण में अवैध कब्जा*

*रेंजर अशोक तिवारी के संरक्षण मे दिनोंदिन हो रहा वन भूमी पर अवैध कब्जा मुनारो के लगे पैर चलकर पहुंचे खेतो मे*
बिजावर/ बिजावर का वन विभाग इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि यहां विगत चार वर्षों से पदस्थ रेंजर महोदय की सरपरस्ती में सैकड़ों हेक्टेयर वन भूमि पर जंगल का सफाया कर धड़ल्ले से कब्जा किया गया। और भूमाफिया खेती कर रहे हैं। बताते चलें कि यह साहबान बिजावर में पदस्थ हुए तभी से इनके मातहत कर्मचारियों के सामने जंगल की काटन होती रही और खेत बना कर भूमाफियाओं की फसलें लहलहा रहीं हैं। आखिर बिना अधिकारी कर्मचारियों के संरक्षण के यह खेल कैसे संभव है जबकि पठारी खुर्द मे एक बीट गार्ड एवं एक डिप्टी रेंजर पदस्थ होने बाद इनकी नाक के नीचे इतने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कैसे संभव है