देश की महिलाओं के लिए शुभ संकेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा आज नई संसद भवन में नारी शक्ति बंदन बिल पास करा दिया गया…..
अब प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी 33% सुनिश्चित की गई…
अब लोकसभा में 181 महिलाये सांसद चुन कर जाएगी…..
लोकसभा की अभी 543 सीटे है. उनमे से 181 सीटे महिलाओं की निश्चित की गई..
नारी शक्ति बंदन बिल की सीमा 15 बरस रहेगी. इसके बाद पुनः सदन में चर्चा रहेगी…..
सदन में इस बिल को लेकर थोड़ी देर इतिहास को लेकर गहमागहमी भी हुई क्योंकि इससे पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान यह बिल राज्यसभा में पास हो चूका था. लेकिन नए लोकसभा चुनाव होने की वज़ह से निल हो गया था।अब यह बिल नए रूप व नए नाम के साथ देश के सामने है।
इस बिल को धरातल पर उतारने के लिए प्रत्येक सामाजिक ढांचे को संसद में भागीदारी मिल जाएगी यह अभी भी एक प्रश्नचिन्ह है!!
*बिल को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेधवाल (कानून व न्याय मंत्री) द्वारा पेश किया गया।*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुरानी संसद से पैदल मार्च करके सभी सांसदों के साथ नई संसद में दोपहर करीब 1:15 पर प्रवेश किया।
प्रधानमंत्री द्वारा सदन में रखी हुई *सिंगोल* का भी जिक्र किया गया। मोदी ने कहा कि पक्ष और बिपक्ष का व्यवहार ही तय करेगा की इस ओर कौन बैठेगा,उस ओर कौन बैठेगा.
सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है. कल पुनः बड़े बदलाव के साथ सदन में चर्चा शुरू होंगी।
बीजेपी सरकार वर्तमान में बड़े विधेयको के साथ सदन में मौजूद है. जिसमें सबसे महत्वपूर्ण चुनाव आयोग द्वारा “एक देश -एक चुनाव” का ड्राफ्ट भी बन चूका है।जिससे देश की गति ओर दिशा तय होने वाली है। अगर इस बिल को बीजेपी पास कराने में कामयाब हो गई तो देश में एक आंधी आएगी जिसे देश काफी लम्बे समय तक अनुभव करेगा की जो बदलाव किया गया है वो देश की आम जनता के लिए कितना सार्थक बन गया है.
“एक देश-एक चुनाव” कराने में जो मुश्किले आएगी यह बताना उतना जरुरी नहीं है लेकिन देश को यह जानना बेहद जरुरी है की एक चुनाव में जो खर्च आता है वो किसी अन्य पाकिस्तान जैसे देशो का एक साल का बजट होता है.जिसे भारतीय एक आम चुनाव में खर्च कर देते है. इस खर्च को रोक कर ही भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगी साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए आयाम भी खुलेंगे।
*नए विधेयक नारी शक्ति बंदन विधेयक के पास होने पर देश की सभी महिलाओं को CONFERENCE NEWS की तरफ से शुभकामनायें*