पुलिस टीम पर जानलेवा हमला सहित तीन अलग– अलग मामलों में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा– थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला सहित तीन अलग– अलग मामलों में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा हमला सहित तीन अलग–अलग मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्त लखपति पुत्र वालकराम निवासी अमृतपुर थाना जैथरा एटा को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–

  1. लखपति पुत्र वालकराम निवासी अमृतपुर थाना जैथरा जिला एटा

अभियोगों का विवरण–

  1. मुअसं0– 441/2017 धारा 307 भादवि (पु0मु0) थाना जैथरा एटा
  2. मुअसं0– 443/2017 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411/414 आईपीसी थाना जैथरा एटा
  3. मुअसं0– 444/2017 धारा 420/467/468 भादवि0 थाना जैथरा एटा

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास–

  1. मुअसं0– 441/2017 धारा 307 भादवि (पु0मु0) थाना जैथरा जनपद एटा
  2. मुअसं0– 443/2017 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411/414 भादवि0 थाना जैथरा जनपद एटा
  3. मुअसं0– 444/2017 धारा 420, 467, 468 भादवि0 थाना जैथरा जनपद एटा
  4. मुअस0– 994/2017 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना जैथरा जनपद एटा

गिरफ्तारी करने वाली टीम–

  1. उ0नि0 जयकिशन
  2. का0 विपिन भाटी
  3. का0 अंकित भाटी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks