पद्मश्री के लिए नवमी बार नामांकित हुए डॉ.रघुनंदन

पद्मश्री के लिए नवमी बार नामांकित हुए डॉ.रघुनंदन
कारागार सुधारो के क्षेत्र में कर रहे हैं कम
17 वर्ष पूर्व एटा से हुई थी शुरुआत
मिल चुके हैं दर्जनों पुरस्कार

एटा 16 सितंबर। कारागार सुधारो के क्षेत्र में पिछले 17 वर्षों से सफलतापूर्वक कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता जय सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन को नवमी भारत सरकार की ओर से प्रदान किए जाने वाले नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए नामांकित किया गया है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को यह पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं जिनकी घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार की ओर से की जाती है।
सामाजिक कार्यकर्ता, कारागार सुधारक डॉ.प्रदीप रघुनंदन ने वर्ष 2006 में कारगर सुधारो के क्षेत्र में जनपद कारागार एटा से कार्य प्रारंभ किया था। वर्ष 2008 में उनके द्वारा जनपद कारागार एटा में जेल विद्यालय की शुरुआत की गई और यह मिशन उत्तर प्रदेश के कारागारों में बंदियों के लिए शिक्षा का अधिकार दिलाने में सफल रहा। बंदियों के बीच डॉ. रघुनंदन की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों के कारण ही जनपद कारागार एट देश का पहला आई एस ओ सर्टिफाइड कारागार बना।
योग एवं मेडिटेशन के माध्यम से बंदियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखना, रचनात्मक लेखन अभियान के जरिए बंदियों को कविता, कहानी, गीत, गजल एवं साहित्य के क्षेत्र में प्रवीणता प्रदान करना तथा खेलकूद के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ाना तथा जेल रेडियो के माध्यम से उनके स्वस्थ मनोरंजन करने के डॉ.रघुनंदन के अभियान उत्तर प्रदेश कारागारों में मिल का पत्थर साबित हुए हैं। श्री रघुनंदन को दर्जनों बार राष्ट्रीय एवं प्रदेशीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति डॉ हामिद अंसारी ,मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व राज्यपाल श्रीमती बीबीरानी मौर्य एवं भारत सरकार के संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के कारागार महानिदेशक उन्हें सभी जिलों में बंदियों के बीच सुधारात्मक गतिविधियां संचालित करने के लिए अधिकृत कर चुके हैं। श्री रघुनंदन के नौवीं बार पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामांकित होने पर कलेक्ट बार एसोसिएशन के महासचिव गिरीश चंद्र शर्मा एड ,बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता महेश चंद्र शर्मा, लोकेंद्र मिश्रा, डॉ तेजेंद्र वर्मा, डॉ लाइक अली ,डॉ मोहम्मद फारूक, आनंद पांडे, प्रवेश मिश्रा हरेंद्र सारस्वत तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *