*क्षेत्र में जाकर जनसुनवाई करें नायब तहसीलदार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम प्रेम रंजन ने कर करेत्तर, राजस्व कार्यों की समीक्षा की। बैठक में डीएम ने नायब तहसीलदारों को क्षेत्र में जाकन जनसुवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से होना चाहिए।
समीक्षा बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के उद्देश्य विभागीय अधिकारियों को शत-प्रतिशत वसूली करें। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों, लंबित सन्दर्भ का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें। जनपद में तालाबों की वर्तमान स्थिति को 1359 फसली के अनुरूप प्रष्ठांकित किया जाए। जल जीवन मिशन केन्द्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। जिन स्थानों पर अभी तक भूमि अप्राप्त है। वहां भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करें जिससे कार्य शुरू हो सके। डीएम ने वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष माह अगस्त 2023 तक की अवधि में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली का वाणिज्य, स्टाम्प, आबकारी, बैंक, विद्युत देय, परिवहन, नगर विकास, कृषि विपणन, वन विभाग की राजस्व वसूली के बारे में विभागवार जानकारी प्राप्त करने दिशा निर्देश दिए। बैठक में एडीएमप्रशासन आलोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एसडीएम, एएसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कर करेत्तर से संबंधित अधिकारीगण, पटल सहायक मौजूद रहे।
पंजीयन कराकर जीएसटी चोरी रोकी जाए डीएम
एटा। डीएम ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाने के लिए जनपद में उद्योग स्थापनार्थ उद्यमियों की हर संभव मदद की जाए। ग्राम पंचायतों का वाणिज्यकर विभाग में शतप्रतिशत पंजीयन कराते हुए जीएसटी चोरी पर कार्रवाई की जाए।
डीएम ने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित सरकारी सेवाओं के तहत तहसीलों में जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्रों के लंबित आवेदनों को तत्काल जारी करने के निर्देश दिए। किसी को प्रमाण पत्र जारी करने में देरी न की जाये। जिससे जरूरतमंद को कार्यालय के बार-बार चक्कर काटने पड़े।