कैरियर काउंसलिंग और कैरियर इन अकाउंटिंग & फाइनेंस फॉर यूथ प्रोग्राम आयोजित किया गया

वाराणसी में सुपर मेगा कैरियर काउंसलिंग और कैरियर इन अकाउंटिंग & फाइनेंस फॉर यूथ प्रोग्राम आयोजित किया गया|

द इन्स्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेन्टस ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा द्वारा शेपा महाविद्यालय (शेपा ) अखरी बाईपास रोड, गुरु नानक इंग्लिश मीडियम स्कूल गुरुबाग, निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज तुलसीपुर महमूरगंज एवं सनबीम कॉलेज ऑफ वूमेन भगवानपुर वाराणसी में सुपर मेगा कैरियर काउंसलिंग और कैरियर इन अकाउंटिंग & फाइनेंस फॉर यूथ प्रोग्राम आयोजित किया गया| यह प्रोग्राम आईसीएआई द्वारा संपूर्ण भारत में एक साथ कराया गया जो की गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष सीए. अनिल कुमार अग्रवाल ने स्वागत भाषण द्वारा किया।
कार्यक्रम के काउंसलर्स की भूमिका में वाराणसी शाखा की पूर्व अध्यक्षा सीए. सुदेशना बसु, सीए मीनाक्षी गुजराती, सीए मृदुला मालू , सीए हरजीत सिंह दुआ ने बताया कि मौजूदा व्यापारिक और प्रोधोगिक दौर में हमारे देश में सीए. की संख्या काफी कम है, जबकि यह सम्मानजनक पेशा है | इस ओर विधार्थियों और अभिभावकों को जागरूक करने की जरुरत है| उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा को रोजगार से जोड़ने की जरुरत है | इसके लिए हमे शिक्षा पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान केंद्रित करना होगा |
वर्तमान में देश में लगभग 4 लाख सीए. है| व्यापारीकरण के दौर में यह अपेक्षा से काफी कम है | इस पेशे में सम्मान के साथ साथ आमदनी भी अच्छी है। काउंसलर्स ने सीए कोर्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने ने बताया की सीए. कोर्स के माध्यम से हम आने वाले समय में समाज में अपनी आजीविका के साथ साथ लोगों को आय का स्त्रोत भी प्रदान कर सकते है। ग्लोबल लेवल पे सीए प्रोफेशनल की जरूरत समय के साथ बहुत बढ़ी है।
इस ओर युवाओ के साथ साथ अभिभावकों में भी जागरूकता लाने की जरूरत है|
उक्त कार्यक्रम में 800 से अधिक छात्र – छात्राओं की उपस्थिति रही|

इस कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद् ज्ञापन शाखा सचिव शाखा सी.ए. नीरज कुमार सिंह ने किया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान द्धारा किया गया|

कार्यक्रम में शाखा उपाध्यक्ष सीए सौरभ शर्मा, सिकासा अध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष सीए सोम दत्त रघु और सभी कालेज अथवा स्कूल्स के प्रधानाचार्य, शिक्षक आदि भी उपस्थित रहे |

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks