धोखेबाजी बैंक से फर्जी तरीके से पैसे निकालने वाला सरपंच रविंद्र गिरफ्तार

*धोखेबाजी बैंक से फर्जी तरीके से पैसे निकालने वाला सरपंच रविंद्र गिरफ्तार,बदेरा टीआई अरुण सोनी यातायात टीआई सतना संतोष तिवारी पुलिस टीम ने खेराबंदी कर पकड़ा*

*फरार सरपंच कई दिनों से बदेरा पुलिस को दे रहा था चकमा,टीआई अरुण सोनी, यातायात सतना टीआई संतोष तिवारी ने घेराबंदी कर मझगवां के पास दबोचा*

सतना,बदेरा थाना अंतर्गत सरपंच रविंद्र पुत्र रामनरेश मिश्रा उम्र 40 वर्ष निवासी रूझौरी ने अपने ही गांव के गिरधारी कोल और ओमप्रकाश कोल के साथ मिलकर,लल्ली कोल वह कौशल्या कोल की जमीन हड़पने की योजना बनाई। आरोपी ने पहले महिलाओं को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित करा दिया फिर गिरधारी वह ओमप्रकाश को दोनों के पुत्र बताकर जमीन का नामांतरण उनके नाम करा दिया, और धोखाधड़ी कर लाखों रुपए निकाल लिए,धोखाधड़ी का मामला न्यायालय पहुचा और आदेश पर FIR हो गई,आरोपी को FIR की जानकारी न्यायालय के बाहर से ही मिल गई थी मौका मिलते हो गया था आरोपी फरा,एसपी ने इस काम की जिम्मेदारी यातायात टीआई संतोष तिवारी और टीआई बदेरा को दी,साइबरसेल लगातार नंबरों की जांच कर लोकेशन निकलता रहा लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा तत्पश्चात संतोष तिवारी के मुखबिर ही काम आए और संतोष तिवारी पहले जबलपुर पहुंचे फिर एक मुखबिर की मदद ली फिर वहां से सतना पहुंचे और एक जरूरी नंबर खोज निकाला जिसकी लोकेशन मझगवां के पास थी,और एक तरफ से अरुण सोनी ने घेराबंदी की और दूसरी तरफ संतोष तिवारी ने,और आरोपी दबोचा गया,आरोपी की कंबल कुटाई के बाद उसने बताया कि वो सतना जिला के दो नेताओं के संपर्क में था,और हाईकोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल लेने के लिए वकील के संपर्क में था,और इसीलिए वह पकड़ा नहीं जा रहा था फिलहाल रविंद्र को पड़कर बदेरा ले जाया गया है जहां पर पूछताछ जारी है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks