छत्तीसगढ़ में राज्य महाधिवेशन व पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम

भारतीय मीडिया फाउंडेशन छत्तीसगढ़ का दो अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागार बिलासपुर छत्तीसगढ़ में राज्य महाधिवेशन व पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम*।
बिलासपुर राज्य कार्यालय—भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी, राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्या जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य महा अधिवेशन आयोजन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी जी के दिशानिर्देशन अनुसार राष्ट्रीय पार्षद एवं छत्तीसगढ़ राज्य चेयरमैन मन्नू सिंह ठाकुर ने बताया कि  2 अक्टूबर को  लखीराम अग्रवाल स्मृत सभागार बिलासपुर में गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय मीडिया फॉउंडेशन छत्तीसगढ़ का राज्य महाधिवेशन व पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण देश के अलग अलग राज्यों से पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता बंधु एवं संगठन के वरिष्ठ मीडिया अधिकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। और भारतीय मीडिया फॉउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार सहित राष्ट्रीय मीडिया अधिकारीगण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
इस कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ के समस्त भारतीय मीडिया फाउंडेशन के लोग बहुत उत्सुक है। एवं इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह भी हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन मन धन से सहयोग कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा कार्यक्रम के माध्यम से मीडिया जगत को एक नई रूपरेखा दी जाएगी।
उन्होंने समस्त पत्रकार बंधुओ एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के प्रत्येक सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks