पंजाब पुलिस ने जारी किए 8 फेसबुक अकाउंट्स की जानकारी, कहा- इनसे सतर्क रहें, फ्रेंडशिप कर अश्लील वीडियो बनाती हैं

पंजाब की पठानकोट पुलिस ने युवतियों के नाम से चल रही 8 फेक सोशल मीडिया अकाउंट की लिस्ट जारी की है। पुलिस का कहना है कि भारत पाक बॉर्डर से सटे होना के कारण एरिया काफी संवेदनशील है। देश के युवाओं को अश्लील वीडियो और दूसरे तरहों के ट्रैप में फंसाकर एजेंसियां उन्हें अपने चंगुल में फंसा रही हैं। बड़े पैमाने पर देश के दुश्मन सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की कि अगर किसी लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आए तो सावधान होने की जरूरत है। जरूरी नहीं है कि रिक्वेस्ट भेजने वाली लड़की ही हो, वह देश की दुश्मन भी हो सकती है।

SSP हरकमलप्रीत सिंह ने बताया कि पठानकोट जिला का कई किलोमीटर का एरिया पाकिस्तान की सीमा के साथ लगता है। कुछ ऐसी चीजों को लेकर हमें सतर्क रहने की जरूरत है। फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लड़कियों की फोटो और नाम लिखकर देश के बच्चों और युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। पहले वह चैटिंग के जरिए बात आगे बढ़ाते हैं और बाद में वीडियो कॉल करते हैं। बाद में उन्हें पता भी नहीं चलता कि कब उनकी स्क्रीन रिकॉर्ड हो गई। वह ब्लैकमेलिंग का शिकार हो जाते हैं।

अश्लील वीडियो कॉल कर ठगने वाला गिरोह सक्रिय अक्सर देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया से लोगों का फोन नंबर लेने के बाद उन्हें अश्लील वीडियो कॉल की जा रही हैं। कॉल में दिखने वाली युवती सामने वाले को भी अश्लीलता के लिए उकसाती है। उनके चंगुल में आने के बाद आरोपी रुपयों की मांग करती है। बदमानी के डर से कुछ लोग रुपए दे देते हैं और पुलिस से शिकायत नहीं करते। इसी कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ने के साथ आरोपियों के भी हौसले बुलंद हो रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks