चिकित्सक को घेरा, लोहे की रॉड से हमले का प्रयास



एटा/नूहखेड़ा। हाथरस से लौट रहे चिकित्सक को ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि लूट का प्रयास किया गया। चिकित्सक ने तत्काल जलेसर कोतवाली पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस झगड़े का मामला मानकर चल रही है।

कोतवाली जलेसर गांव मूढई प्रहलादनगर निवासी डा. राहुल राजपूत पुत्र रंजीत सिंह पड़ोसी जिला हाथरस के ब्लॉक हसायन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक पद पर कार्यरत है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे वह ड्यूटी करने के बाद कार से लौट रहे थे। कार से कानऊ मोड़ होते हुए अपने गांव वापस लौट रहे थे। पीड़ित चिकित्सक के अनुसार हसायन क्षेत्र से ही पिकअप गाड़ी ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। चिकित्सक को आशंका हुई। गाड़ी की गति बढ़ा दी। जिस पर पिकअप सवारों ने गाड़ी को ओवर टेक करते हुए गांव पटना से पहले स्थित एक निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज के पास गाड़ी को तिरछा लगाकर रोक लिया। लोहे की रॉड से चिकित्सक की गाड़ी पर हमला करने का प्रयास किया। उन्होने मिलने वालों कॉल की। कॉल के बाद गांव पटना के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच गांव खोजापुर से कुछ राहगीर लौट रहे थे। उन्हे भी देखकर पिकअप सवार फरार हो गए। घटना के बाद चिकित्सक जलेसर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी है। एसएचओ जगदीश चन्द्र का कहना है कि लूट का मामला नहीं है। नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks