दहशत में एसडीओ, नहीं जा रहे आफिस



एटा, । एसडीओ से अभ्रदता और तमंचा दिखाकर धमकाने वाले आरोपियों के घर दबिश देने से जैथरा पुलिस कतरा रही है। घटना के बाद दहशत का माहौल है। एसडीओ की मानें तो उनके स्टाफ को धमकाया है और उनसे आधार कार्ड की कॉपी ली जा रही है। घटना के बाद वह कार्यालय भी नहीं पहुंच पाएं हैं। पुलिस के अधिकारी भी केवल कार्रवाई के नाम पर आश्वासन दे रही है।
एसडीओ जैथरा रोशन कुमार चौधरी ने थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इसमें आरोप लगाएं थे कि 28 अगस्त को कार्यालय पर बैठे हुए थे। आरोप है कि आरोपी जीतू राठौर निवासी चिलौली, गुलेश कुमार निवासी मोहल्ला बस्ती सहित छह से अधिक लोग आएं थे तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी थी।
गाली-गलौज करते हुए अभ्रदता की थी। सभी आरोपी एक नलकूप कनेक्शन को कटवाना चाहते थे। आरोप है कि घटना के बाद तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। घटना के बाद एसडीओ और स्टाफ दहशत में है। इनकी मानें तो उस दिन के बाद से वह कार्यालय नहीं जा पाएं और उनके स्टाफ से आधार कार्ड मांगे गए है।

घटना के बाद से पुलिस ने केवल कार्रवाई के नाम पर आश्वासन दिया है। पुलिस कार्रवाई न होने के कारण स्टाफ को धमकाया जा रहा है उनके आधार कार्ड मांगे जा रहे है। दहशत का माहौल भी बना हुआ है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

रोशन सिंह चौधरी

एसडीओ विद्युत निगम एटा

दबिश न देने की बात गलत है। गुरूवार को भी टीम ने दबिश दी है। मामले में जांच चल रही है और कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुधांशु शेखर, सीओ अलीगंज एटा

कार्रवाई न होने पर अफसरों को कराया अवगत

कार्रवाई न होने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उच्चाधिकारियों को बताया है कि घटना में पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। कार्रवाई न होने के कारण कार्य करने में भी दिक्कत हो रही है। सभी कर्मियों में दहशत का माहौल है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks