क्यूं न लिखूं सच
प्रदीप कुमार तिवारी
समाज कल्याण के लिए सामाजिक संस्था “साईंशा फाउंडेशन” हुई लोकर्पित

(विधानसभा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री के हाथों हुई उद्घाटित)
रीवा- 1 सितंबर! समाज कल्याण, कला, साहित्य एवं संस्कृति के उत्थान हेतु एक नवीन सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था “साईंशा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन” का लोकार्पण किया गया! लोक हितार्थ विभिन्न उद्देश्यों को लेकर निर्मित संस्था का उद्घाटन मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम एवं कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ला के हाथों सम्पन्न हुआ!
उक्त आशय की जानकारी साईंशा फाउंडेशन के अध्यक्ष साकेत श्रीवास्तव, सचिव सिद्धार्थ श्रीवास्तव एवं सदस्य शुभम सिंह ने आज यहाँ पर जारी अपनी एक लिखित प्रेस विज्ञप्ति में दी है!
विज्ञप्ति में आगे बताया गया कि समाज में व्याप्त प्रमुख समस्याओं के समाधान एवं जन जागरूकता के लिए संस्था अनवरत रूप से कार्य करेगी! जिनमें नशा मुक्ति आंदोलन, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ एवं शिक्षा सहित अनेक विषय शामिल है! इसके अलावा कला, साहित्य, लोक संस्कृति एवं लोक सभ्यता के उत्थान हेतु भी संस्था के द्वारा प्रयास किये जाएंगे!
विज्ञप्ति के अंत में बताया गया कि संस्था के कार्यक्रमों का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण के साथ किया जायेगा! इसके बाद सतत रूप से अन्य गतिविधियों का संचालन किया जायेगा!