मां बगराजन मंदिर ग्राम थरा से रघुनाथ शर्मा कामतानाथ चित्रकूट तक 1 सितंबर से होगी पदयात्रा

*!!.बुंदेलखंड में कन्याओं व बुजुर्गों को किया प्रणाम, क्षेत्र की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए ग्राम पंचायत थरा के पूर्व सरपंच और भाजपा पडरिया मंडल के प्रभारी रघुनाथ शर्मा द्वारा पैदल यात्रा का करेगे आगाज.!!*
*श्री मां बगराजन मंदिर ग्राम थरा से रघुनाथ शर्मा कामतानाथ चित्रकूट तक 1 सितंबर से होगी पदयात्रा*

बुंदेलखंड में कन्याओं, बुजुर्गों व किसानों को नमन कर प्रणाम किया l क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए छतरपुर जिले की ग्राम पंचायत थरा के पूर्व सरपंच व भाजपा पडरिया मंडल के प्रभारी रघुनाथ शर्मा एवं समर्थकों द्वारा श्री मां बगराजन मंदिर ग्राम थरा से कामतानाथ चित्रकूट तक विशाल पैदल यात्रा 1 सितंबर से निकाली जाएगी l श्री मां बगराजन मंदिर थरा के दर्शन कर पूजा पाठ के साथ कामतानाथ चित्रकूट तक पैदल यात्रा का आगाज़ हजारों समर्थकों के साथ ग्राम पंचायत थरा के पूर्व सरपंच व भाजपा पडरिया मंडल के प्रभारी रघुनाथ शर्मा द्वारा 1 सितंबर से किया जा रहा है l यह पैदल यात्रा कामतानाथ चित्रकूट के दरबार में पहुंचेगी l हजारों समर्थकों के साथ पदयात्रा में भजन कीर्तन भी होगा साथ ही भगवान कामतानाथ चित्रकूट में जलाभिषेक कर प्रसाद वितरण होगा l ग्राम पंचायत थरा के पूर्व सरपंच व भाजपा पडरिया मंडल के प्रभारी रघुनाथ शर्मा क्षेत्र की खुशहाली एवं शांति के लिए इस यात्रा का जनमानस ने तहे दिल से पुष्प अर्पित कर पद यात्रा में सम्मिलित होगे l ग्राम पंचायत थरा के पूर्व सरपंच व भाजपा पडरिया मंडल के प्रभारी रघुनाथ शर्मा ने जनता जनार्दन से वादा किया किया आप लोगों के दुख दर्द में साथ खड़ा होकर जनसेवा करता रहूंगा l कामतानाथ धाम चित्रकूट में हवन कीर्तन के साथ साधु के मुखारविंद से आशीष वचन सुनकर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान के दर्शन करेंगे l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks