सेंट्रल एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल मैहर।
बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया(राखी विथ खाखी रक्षाबन्धन का पावन पर्व कार्यक्रम

मैहर। सेंट्रल एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल मैहर मे बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया(राखी विथ खाखी रक्षाबन्धन का पावन पर्व कार्यक्रम के मुख़्य अतिथि राजीव पाठक एसडीओपी मैहर एवं उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिमेष द्विवेदी थाना प्रभारी मैहर व जिला अभियोजन अधिकारी गणेश पांडेय उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम के प्रारम्भ में राजीव पाठक ने माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की एवं दीप प्रज्वलित कर माँ की आरती की उनके साथ मैहर नगर के टीआई अनिमेष द्विवेदी एवं जिला अभियोजन अधिकारी गणेश पांडेय, विद्यालय के संचालक विजय मिश्रा, संचालिका श्रीमती कल्पना मिश्रा प्राचार्य मनोज यादव , रामनिवास सिंह ने मिलकर पूजा अर्चना की एव कार्यक्रम को गतिशील किया। संचालक विजय मिश्रा, प्राचार्य मनोज यादव एवं जी एल गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए एवं कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों को छात्राओ द्वारा राखी बांधी गई । इस अवसर पर राजीव पाठक एसडीओपी मैहर एवं जिला अभियोजन अधिकारी गणेश पांडेय ने अपने उधबोदन में रक्षाबंधन पर्व से जुड़ी कथा को सुनाते हुए कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि मैहर नगर का यह विद्यालय निरन्तर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ता रहा है और बढ़ता रहेगा। इस पावन पर्व पर विद्यालय का समस्त शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहा ।