रविवार को 2 हत्या की गई, 18 साल युवक को सिर में मारी गोली, खेत जोगने गए किसान को भी मारा गया

मुंगेर में रविवार को 2 हत्या की गई, 18 साल युवक को सिर में मारी गोली, खेत जोगने गए किसान को भी मारा गया।

बिहार मुंगेर

मुंगेर में रविवार की देर रात अलग-अलग जगहों पर आपराधीक घटना में दो लोगों की हत्या कर दी गई है। पहली घटना मुंगेर जिला अंतर्गत जमालपुर थाना क्षेत्र के केशोपुर की है। यहां बर्थडे पार्टी के लिए गए 18 साल के युवक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया दी।

18 साल के युवक की हत्या।
मृतक की पहचान जमालपुर थाना क्षेत्र की है केशवपुर नक्की नगर कोठियारी काली अस्थान वार्ड नंबर 28 निवासी राजू मंडल का 18 साल का बेटा विपुल कुमार के रूप में हुई है।

65 साल के विरुद्ध की मौत।

दूसरी घटना धरहरा थाना क्षेत्र के घोसी बगीचा महाराणा की है। यहां खेत जोगने गए 65 साल के किसान की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धरहरा थाना क्षेत्र के घोसी बगीचा महाराणा निवासी स्व, सौदागर तांती का 65 साल का बेटा राजेंद्र तांती के रूप में की गई है।

घटना का चश्मदीद गवाह कोई नहीं है।

परिजनों ने बताया कि वृद्ध को लाठी- डंडे से पहले पीटा गया। इसके बाद गले में गोली मारी गई है। हालांकि घटना का चश्मदीद गवाह कोई नहीं है। शरीर पर पड़े निशान को देख परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का खुलासा होगा।

वही 18 साल की युवक वाली घटना का मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के केशोपुर नक्की नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास की है। यहां रविवार देर रात अपने दोस्तों के यहां से बर्थ-डे पार्टी से लौट रहा था। इस दौरान विपुल कुमार पिता राजू मंडल घर कोठियारा की सीन में गोली मार कर हत्या कर दी गई।

हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ। कई दोस्त पुलिस के संदेह के घेरे में आ गए हैं। पुलिस मृतक युवक के तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks