ट्रेन के प्राइवेट कोच मे आग लगने से 9लोगों की मौत,

ट्रेन के प्राइवेट कोच मे आग लगने से 9लोगों की मौत,
17अगस्त को ट्रावेलिंग एजेंट सीतापुर से तीर्थ यात्रियों को ले गया था,
मरने वालो मे सीतापुर, खीरी और लखनऊ के तीर्थंयात्री शामिल।

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास शनिवार तड़के ट्रेन के प्राइवेट कोच में सिलेंडर फटने से आग लग गई। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के 9 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई।जबकि 50 लोग झुलस गए। हादसे के वक्त यह प्राइवेट कोच यार्ड में खड़ा था। मृतकों में अभी तक केवल छह लोगों का नाम-पता चला है। घटना वाली जगह पर डीआरएम समेत रेलवे के अधिकारी मौके पर हैं। झुलसे लोगों को गवर्नमेंट राजाजी कॉलेज मदुरै में भर्ती करवाया गया है। मदुरै कलेक्टर एमएस संगीता ने संवादताओ को बताया कि कोच में सभी यूपी के तीर्थयात्री थे।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सीतापुर से 17 अगस्त को रामेश्वरम के लिए टूर गया था। जिसमे कुल 63 यात्री थे। उनकी 30 अगस्त को वापसी थी। प्राइवेट कोच शुक्रवार को नागरकोल जंक्शन पर पुनालूर-मदुरै एक्सप्रेस (16730) में जोड़ा गया था। ट्रेन सुबह 3 बजकर 47 मिनट पर मदुरै रेलवे स्टेशन पहुंची थी। वहां इस कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया। रेलवे के मुताबिक, सुबह 5.15 मिनट पर मदुरै यार्ड पर खड़े इस कोच में यात्रियों ने आज सुबह कॉफी बनाने के लिए स्टोव जलाया, तो सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। 5 बजकर 45 मिनट पर फायर टीम पहुंची और 7 बजकर 15 मिनट पर आग बुझा ली गई।

आग की लपटें बढ़ती देख रेलवे ने फौरन अलग-बगल की बोगियों को अलग किया, जिससे कि आग दूसरी बोगियों में न फैल सके। आग से एक बोगी पूरी तरह जल चुकी है। कोच में आग लगने का मुख्य कारण सिलेंडर रहा, जिसे अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। इस हादसे में अभी तक 9 श्रद्धालुओं की मौत होने की खबर है। हालांकि मृतकों में से 6 लोगो की पहचान हो चुकी है। इनमें शत्रुदमन सिंह निवासी सीतापुर, मिथिलेश कुमारी निवासी सीतापुर मनोरमा अग्रवाल निवासी लखनऊ, हिमानी बंसल निवासी लखनऊ, शांति देवी निवासी लखीमपुर, और परमेश्वर दयाल शामिल हैं।

घटना वाली जगह पर डी आरएम समेत रेलवे के अधिकारी मौके पर हैं। झुलसे लोगों को गवर्नमेंट राजाजी कॉलेज मदुरै में भर्ती करवाया गया है। मृतकों के परिवार को कुल 15 लाख मुआवजे का ऐलान हुआ है। जिनमें रेलवे 10 लाख, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन 3 लाख और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 लाख रुपए का ऐलान किया। प्रमुख सचिव गृह ने स्थानीय और रेलवे अधिकारियों के साथ बात कर घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। यूपी सरकार ने टोल फ्री नंबर 1070, 94544410813, 9454441075 जारी किया है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks