बच्चों ने ली रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल की ट्रेनिंग

बच्चों ने ली रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल की ट्रेनिंग

देवघर।इनरव्हील क्लब देवघर द्वारा स्टेशन रोड अवस्थित कार्निक कला केंद्र में बच्चों को रिड्यूस, रीयूज और री साइकिल की ट्रेनिंग कार्निक कला केंद्र के प्रमुख चित्रकार व शिल्पकार पवन राय के द्वारा दी गई
जिसमें उन्होंने बच्चों को पृथ्वी को कचरा मुक्त बनाने के लिए अनेक सुझाव दिए तथा कुछ चीजों को रियूज करके उनका सामान बनाना भी सिखाया।
पुराने सीडी से वॉल हैंगिंग और बोतल से पेन स्टैंड बनाना आज बच्चों ने सीखा। इनर व्हील क्लब देवघर का यह कदम बच्चों के बीच कम कचरा उत्पादन, चीजों की उपयोगिता का महत्व और “जेस्ट फॉर जीरो वेस्ट” की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए किया गया है ताकि पृथ्वी पर कचरे का बोझ कम हो।
बच्चों को गीला कचरा और सूखा कचरा प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गई ताकि सूखा कचरा को रिसाइकल करके पुनः अच्छे से उपयोग में लाया जा सके।
इस कार्यक्रम में लगभग 40 के करीब बच्चो ने भाग लिया
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्षता सारिका शाह , सचिव अर्चना भगत, सदस्य रूपा छावछरिया के साथ-साथ कुछ बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे।
उक्त जानकारी क्लब की एडिटर कंचन मूर्ति शाह ने दिया
धन्यवाद

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks