मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नौगांव आगमन के दौरान हुई कलाकार की मौत का मामला//

//भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए की परिजन छतरपुर एसपी से करेंगे शिकायत//
//नेताजी टिकिट के लिए और मुख्यमंत्री को लुभाने के लिए कर रहे थे मंच से आग का करतब, और चली गई कलाकार की जान//
//इस मामले के क्या कहा एसडीएम बलबीर रमन ने सुने…//
छतरपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नौगांव आगमन के दौरान हुई कलाकार की मौत का मामला, महाराजपुर विधानसभा से टिकट की दावेदारी करने वाले एक भाजपा नेता ने सीएम को लुभाने के लिए कानपुर से बुलाई थी टीम, म्युजिकल एवम सांस्कृतिक ग्रुप के एक कलाकार कबीर सिंह की कला प्रदर्शन के दौरान हुई मौत, डीजल पीकर दिखा रहा था आग का करतब, परिजनों का आरोप भाजपा नेता माणिक चौरसिया ने नही किया कोई सहयोग, उन्ही के बुलावे पर आया था ग्रुप, भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कानपुर से छतरपुर आकर एसपी से शिकायत करेंगे परिजन।