भाजपा ने देश को संप्रदायिक आग में झोंका::- कांग्रेस

भारत जोड़ो की बात आम जनों के साथ,
भाजपा ने देश को संप्रदायिक आग में झोंका::- कांग्रेस

देवघर झारखंड से

सारठ प्रखंड कांग्रेस कमिटी की एक विशेष बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप नटराज की अध्यक्षता में तेंतरिया मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक मुख्य रूप से पूरे देश में चल रहे “भारत जोड़ो की बात,आमजनों के साथ” अभियान कार्यक्रम की समीक्षा तथा सांगठनिक एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने बैठक की समीक्षा करते हुए अभियान का सफल संचालन के लिए आगे की रणनीति बनाई गई। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सांगठनिक कार्यों को ओर अधिक सशक्त बनाने तथा हर बुथ स्तर पर एक सप्ताह के अन्दर कमिटी बना ली जाए। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि आज की बैठक खासकर भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ अभियान का सफल संचालन के लिए अभियान तहत् कांग्रेस के हर कार्यकर्ता गांव और टोलों में हर प्रकार के परिवार, कामगारों,किसानों,नौजवानों, छोटे छोटे व्यवसाईयों,दुकानदारों के बीच जाकर देश के नेता राहुल गांधी के मोहब्बत का पैगाम पहूंचाने का काम करेंगें। यह अभियान पांच सितंबर तक चलेगी। भाजपा शासित नरेंद्र मोदी की सरकार में आज देश की हालात बद से बद्तर हो चुका है। पहले पेट्रोलियम पदार्थ,रसोई गैस में बेतहाशा मूल्य वृद्धि करने के पश्चात अनाज एवं खाद्य पदार्थ दूध,दही,घी,आटा,चावल तेल,मशाल पर जीएसटी लगाकर महंगाई चरम पर बढ़ा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के शासन में खाद्य सामग्री के बाद, महिला शृंगार, पढ़न पाठन के समानों किताब,कॉपी, कलम पर जीएसटी लगाने के साथ अब हॉस्टलों पर भी 12 % का गब्बर टैक्स लगाकर गरीब बच्चों को पढ़ने से वंचित करने पर मजबूर कर दिया है।नरेंद्र मोदी न खुद पढ़े हैं और न ही दूसरों को पढ़ने देंगें। अपनी हार को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री बने रहने के लिए पूरे देश में सांप्रदायिक हमले कराने प्रारंभ कर दिए हैं। धर्म और जाति,वर्ण को देखकर टारगेट किया जा रहा है। देश को हिंसा के आग में झोंकने का काम किया जा रहा है। परंतु यह देश अब सब कुछ जान चुका है। लोग बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त हैं। देश की गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने का जो कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। लेकिन जनता अब भटकने वाली नहीं है। देश की सरकार इतनी नाकाम हो चुकी है कि देश के सर्वोच्च न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। भाजपा शासित राज्यों के साथ 2024 में केंद्र सरकार का जाना तय है। “इंडिया” महागठबंधन की सरकार बनेगी,जो जनहित में काम करेगी। इसके लिए हमारे कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता अपना प्रयास जारी रखें।
बैठक को जिला मिडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल ने कहा कि देश की दुर्दशा के साथ जाति,धर्म के नाम पर जारी हिंसा,आगजनी,मणिपुर में महिला अत्याचार,समाज में भाजपा द्वारा नफरत फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने पर विस्तृत रूप से अपनी बात को रखा। उन्हें कहा कि अनेकताओं और विवधताओं के इस देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए राहुल गांधी के भारत जोड़ो के संदेश को जन-जन तक पहूंचाना है।
जिला सचिव भवेश भूषण ने भी संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने धर्म के आड़ में जो शासन चलाया वह विनाशकारी सिद्ध हो रहा है। इतिहास गवाह है कि जिस देश में धार्मिक कट्टरवाद पर शासन चला है ,उसका पतन हुआ है। हम आज सोसल मीडिया में भी भाजपा तथा उनके नेताओं का हर कारनामें,झूठे वादे,गलत संवाद का उजागर करें,जो सबूत के साथ प्रयाप्त है।
आज के बैठक में अल्पसंख्यक विभाग के प्रखंड अध्यक्ष अदनान उर्फ हीरो मिर्जा तथा सदानंद पोद्दार को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिनको जिलाध्यक्ष द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक में नवनियुक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष चमेली देवी, सेवा दल के कार्यवाहक मुख्य संगठक दशरथ यादव,जिला सचिव सुभाष मंडल,युवा अध्यक्ष रुपेश सिंह प्रखंड पदाधिकारी मोईनुद्दीन शेख,इसरार मिर्जा,दिलीप सोरेन,शिशिर कुमार, गिरीश मिश्रा,सुनिल महतो,अमर कुमार राय,मो जहांबाज शेख,नीरज राय,छोटू राय,जागेश्वर महरा आदि मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks