स्टार निशान वाले नोट पूरी तरह वैध रिजर्व बैंक

स्टार निशान वाले नोट पूरी तरह वैध रिजर्व बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ‘स्टार’ निशान वाले नोट की वैधता को लेकर जताई जा रही तमाम आशंकाओं को खारिज कर दिया है। आरबीआई ने गुरुवार को स्पष्टीकरण जारी कर कहा कि अन्य सभी नोट की तरह ही ये नोट भी पूरी तरह मान्य और वैध हैं।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया मंचों पर स्टार निशान वाले नोट की चर्चा चल रही है और इसकी वैधता को लेकर आशंका जताई जा रही है। लोगों के बीच बढ़ती उलढन को दूर करने के लिए रिजर्व बैंक को यह स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा।

आरबीआई के अनुसार, स्टार निशान वाले नोट का चलन वर्ष 2006 से शुरू किया गया। इसका मकसद छपाई को आसान बनाने और लागत को कम करना था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks