
देरी से पहुंचा एमडीएम छात्राओं को नहीं मिला
एटा, । सोमवार को अलीगढ़ एडी बेसिक कृपाशंकर वर्मा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मुईदीनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने देखा कि एमडीएम दूध और केला देरी से पहुंचे, जिससे छात्राओं को वितरित नहीं हो सके। उन्होंने स्कूल प्रधानाचार्य को समय से एमडीएम मंगाकर वितरण कराने के निर्देश दिए।
एडी बेसिक ने बताया कि ब्लॉक जैथरा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुईदीनपुर के निरीक्षण में व्यवस्थाएं ठीकठाक मिली। विद्यालय में 69 छात्रायें मौजूद मिली। इससे पूर्व एडी बेसिक ने कंपोजिट विद्यालय पवांस का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय के चार शिक्षक अनुपस्थित मिले। ब्लॉक जैथरा के प्राथमिक विद्यालय हलैया में एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिला। प्राथमिक विद्यालय जैथरा प्रथम में अभिलेखों का रख-रखाव ठीक नहीं मिला। स्कूल में टाईम टेबिल मिला। प्रधानाचार्य इस बारे में कोई जबाव नहीं दे सके। बीआरसी अलीगंज के निरीक्षण के क्वालिटी कोआर्डिनेटर स्कूल में मौजूद नहीं मिले। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक, शिक्षामित्र और क्वालिटी कोआर्डिनेटर का वेतन काटने के निर्देश दिये गये हैं।
बीआरसी अलीगंज पर की योजनाओं की समीक्षा
एटा। अलीगढ़ एडी बेसिक ने सोमवार को बीआरसी अलीगंज पर विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिये परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के शत-प्रतिशत आधार बनाये जाये। बैठक में एडी बेसिक ने ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत मिशन, आधार सीडिंग, डीबीटी सहित अन्य विभागीय योजना कार्यों की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत क्रियान्वयन कराये जाने के निर्देश दिये हैं।